इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र से गुम हुई सात वर्षीय बालिका को पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल तलाश लिया. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की.बालिका के गुम होने की सूचना मिलते ही अलग अलग टीमें बनाकर आसपास के क्षेत्र, गलियों और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई.
लगातार तलाश के दौरान बालिका घर से करीब 700 से 800 मीटर दूर नानी के घर की छत पर बने कमरे में सोती हुई मिली. पुलिस ने बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस संवेदनशील है. गुम होने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर बालिका को सकुशल तलाश लिया गया.
विजय नगर थाना प्रभारी, चंद्रकांत पटेल
