सूने मकान से लाखों का गोल्ड ले गए चोर

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत लमती में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलते हुए लाखों के सोने के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को गगन शर्मा 40 वर्ष निवासी लमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी की बड़ी बहन जिला धार में रहती हैं। 11 सितम्बर 26 को रात लगभग 10-30 बजे पत्नी व बच्चों को जबलपुर इंदौर टे्रन में बैठालने जबलपुर स्टेशन गया था घर में सामने व अंदर उपर की ग्रिल गेट में ताला लगाकर गया था उसके माता पिता जबलपुर कृषि उपज मंडी के पास वत्सला पैराडाइस फ्लेट में रहते हैं जहां वह रूक गया था। रविवार सुबह लगभग 10 बजे उसके पड़ोसी राजेन्द्र सोनी के घर से कॉल आया कि सामने शटर के ताले के स्थान का कुंदा टूटा है, वह घर आकर देखा तो सामने शटर का कुंदा टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा किचिन के पास ग्रिल के गेट में लगा कुंदा भी टूटा था ताला नहीं था 2 आलमारियों के लॉक टूटे हुये थे दरवाजे खुले थे आलमारी के अंदर लॉकर खुले थे सामान बिखरा हुआ था लॉकर में रखे सोने के जेवरात गायब थे।

एमपीईबी स्टोर रूम का टूटा ताला

माढ़ोताल थाने में रविवार को मुकेश कुमार विश्वकर्मा 38 वर्ष निवासी स्टार सिटी फेस 4 माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमपीईबी माढ़ोताल में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ है। सुबह 10 बजे देखा तो स्टोर रूम एवं कमरे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो स्क्रैप समेत विद्युत तार व अन्य सामान गायब था । जिसे चोर चुराकर ले गए।

Next Post

आवास लोन के नाम पर 60 हजार ऐंठे

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत बल्दीकोरी की दफाई कांचघर निवासी युवक को आवास लोन दिलाने के नाम पर जालसाज ने 60 हजार रूपए ऐंठ लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को राजकरण कोरी 32 वर्ष निवासी बल्दीकोरी की दफाई कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like