
मुंदी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुंदी पुलिस ने ग्राम बलियापुर में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खेत में दबिश देकर गांजे के 8 हरे-भरे पौधे जब्त किए हैं।मामले में पुलिस ने खेत मालिक आरोपी नानकराम पिता झापू, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम बलियापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे थे।
जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेंद्र वर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोहन मुजाल्दा, कैलाश तिवारी, फिरोज खान, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, महेश वास्कले एवं मोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
