शिवपुरी: नरवर नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 सिकंदरपुर में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में अशोक वंशकार की शिकायत पर थाना नरवर पुलिस ने सोनू वंशकार सहित संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।फरियादी अशोक वंशकार पिता लल्लाराम वंशकार निवासी सिकंदरपुर का आरोप है कि उनके घर के सामने रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।
पूर्व में भी इस संबंध में उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर रास्ते से अवरोध हटवाने और कार्रवाई की मांग की थी। उनके घर के सामने बाड़ लगाकर रास्ता बाधित किया जा रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। रात करीब 9 बजे से 9:05 बजे के बीच फरियादी के घर के बाहर विवाद हुआ। शिकायतकर्ता ने सोनू वंशकार सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने एवं धमकाने के आरोप लगाए हैं।थाना नरवर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296(a), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एफआईआर में सोनू वंशकार का नाम आरोपी के रूप में दर्ज है।
