पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह

नयी दिल्ली 05 सितम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा की राजधानी पणजी में सोमवार को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि परिषद में गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के साथ दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव शामिल हैं। बैठक का आयोजन अंतर-राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय की ओर से गोवा सरकार की मेजबानी में किया जा रहा है।

गृह मंत्री इस परिषद के अध्यक्ष हैं जबकि गोवा के मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष हैं। सदस्य राज्यों में से एक राज्य का मुख्यमंत्री हर साल बारी-बारी से उपाध्यक्ष होता है। बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री और दो वरिष्ठ मंत्री, साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में राज्यों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर पहले मुख्य सचिवों की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति में चर्चा होती है। इसके बाद ये क्षेत्रीय परिषद की बैठक में रखे जाते हैं। परिषदों की भूमिका सलाहकारी है और ये दो या अधिक राज्यों या केंद्र और राज्यों से जुड़े मुद्दों पर संवाद, सहयोग और समाधान का मंच है।

पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों और उनकी स्थायी समितियों की कुल 70 बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म के मामलों की त्वरित जांच और फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (112) , खाद्य सुरक्षा, गांवों में बैंकिंग सुविधा, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सुधार, शहरी योजना, सहकारिता, साइबर अपराध और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है।

.....

Next Post

SGHMH में बड़ा कारनामा, जिंदा मरीज को मृत घोषित कर परिजनों को सौंपा शव

Sat Sep 5 , 2026
रीवा, संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अस्पताल प्रबंधन का एक और बड़ा कारनामा सामने आ गया। यहां जिंदा आदमी को मृत घोषित कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया और पर्ची पर हस्ताक्षर भी करा […]

You May Like