
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में पुलिस ने अवैधरूप से जुआं खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. गायत्री नगर ग्राउंड में 11 आरोपियों को जुआ खेलेत हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. जुआरियों के पास से मौके पर मिले ताश के पत्ते और नगदी को भी पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गायत्री नगर ग्राउंड में सोमवार को देर शाम दो अलग-अलग गुट में लोगों के अवैधरूप से जुआं खेलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने ताश के पत्ते और नकदी के साथ आरोपियों को पकड़ा. एक गुट के जुआरियों अंकित, आकाश, नरेन्द्र राजपूत, गजेन्द्र लोधी, राम पांड़े और गणेश को पकड़ा गया. दूसरे गुट के नीरज पाल, शैलेन्द्र गौर, नमन रावत, मोनू गिरी और शेख सलीम को रंगहाथ जुआ खेलते पकड़ा गया. पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. मौके पर मिली राशि को भी जब्त किया गया.
