
बागली। जनपदपंचायत बागली में जन साहस संस्था द्वारा संचालित महिला भूमि एवं संपति अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बागली , उदयनगर, हाटपिपल्या तहसील के 100 से अधिक महिला – किसानों द्वारा भागीदारी कि गई । कार्यक्रम के दौरान अनुभवी एडवोकेट मोहन पांचाल जी द्वारा गांव से आए महिला – पुरुष किसानों की जमीन से जुड़ी समस्याओं जैसे- बटवारा , नामांतरण , सीमांकन, रास्ता विवाद , नक्शा बटाकन त्रुटि सुधार , वन भूमि दावे , आदि समस्या , एवं हिंदू उत्तराधिकार अधिकार अधिनियम एक्ट,को लेकर बातचीत कि गई और समस्याओं को हल करने के सुझाव दिए गए।
साथ ही भूमि से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ केसे उठा सकते हैं उसको लेकर भी विस्तार से बातचीत कि गई। गीत गाकर
कार्यक्रम का संचालन देवीलाल चौहान, मंजू राठौर द्वारा किया गया संस्था का परिचय रचना बागवान द्वारा दिया गया कानूनी परामर्श की जानकारी दी देवास जिले के अंतर्गत आने वाले बागली ब्लॉक में “वर्तमान में जमीन जायदाद से संबंधित गंभीर मुद्दे पर”” महिला एवं संपत्ति अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत जन साहस कार्यशाला कार्यक्रम के आयोजन में उपस्थित होकर कानूनी सलाह विस्तार पूर्वक मोहन पांचाल अभिभाषक एवं सहयोगियों अभिभाषा के द्वारा दी गई तथा उदाहरण के माध्यम से लोगों को यह भी समझने का प्रयास किया गया कि जिस तरह व्यक्ति बीमार होता है बीमारी से संबंधित समझ रखने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर को ही दिखा या जाकर सही उपचार लिया जाता है ठीक इसी तरह जमीन जायदाद के मुकदमों में भी जिस न्यायालय को प्रकरण सुनने का अधिकार हो उसी न्यायालय में समय रहते हुए कार्यवाही के लिए जाना चाहिए।
