
छिंदवाड़ा। पेंच नेशनल पार्क से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यप्राणियों ने अपना बसेरा बना लिया है जिसके चलते वन्यप्राणियों का उस क्षेत्र के रवासियों से आमना सामना होने की बाते आए दिन सामने आ रही है. कुछ मामलों में तो वन्यप्रणियों द्वारा लोगों पर हमला भी किया गया है. बिछुआ विकासखंड के ग्राम किशनपुर में वन्यप्रणी के हमले से एक किसान की मौत हो गई. उक्त मामले में वनविभाग बारीकी से जांच कर रहा है कि आखिर किस वन्यप्राणी के हमले से किसान की मौत हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम किशनपुर निवासी बलराम पिता फकीरा डहेरिया 59 वर्ष मंगलवार की शाम 5 बजे लगभग अपने खेत में पानी सिचाई करने के लिए गया था. फिर रात में वह घर नही लौटा, परिजनों ने सोचा कि पानी सिचाई करने के बाद बलराम डहेरिया खेत में ही रूक गया है. बुधवार की सुबह जब परिजन बलराम डहेरिया की तलाश करते हुए खेत पहुंचे तो उन्होंने पाया कि बलराम डहेरिया का शव खून में लतपथ अवस्था में पड़ा हुआ है. परिजनों ने बाघ के द्वारा हमला करने की आशंका जाहिर करते हुए उक्त बात की सूचना वन अमल विभाग को दी. सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल में जुट गया.
अधिकारी बोले बाघ ने नही किया हमला ०००००००
मामला गंभीर होने पर छिंदवाड़ा एसडीओ अनादी बुधोलिया वनपरिक्षेत्र अधिकारी बिछुआ और स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. एसडीओ अनादी बुधोलिया ने बताया कि घटना स्थल और शव को देखने के बाद यह बात तो साफ है कि मृतक बलराम डहेरिया पर बाघ और तेदुंए ने हमला नही किया है, बलराम पर किसी अन्य वन्यप्राणी ने हमला किया है जो सियार, लकड़बग्घा, जंगली सुअर में से कोई भी हो सकता है. फिलहाल वन विभाग मृतक की पोस्ट मार्टम रिर्पोट का इंतजार कर रही है पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा.
बफर जोन क्षेत्र से लगा है खेत ००००००
बताया जा रहा है कि बलराम डहेरिया का खेत पेच नेशनल पार्क के बफर जोन क्षेत्र से लगा हुआ है जिसके चलते उस क्षेत्र में वन्यप्राणियों की आवाजावी बनी रहती है. बीती रात भी जब बलराम डहेरिया खेत में पानी सिचाई कर रहा था तब अचानक वन्यप्राणी ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
क्षेत्र में दहशत का महौल ०००००
बिछुआ क्षेत्र के कई ग्राम पेंचनेशलन पार्क के बफर ऐरिए से लगे हुए है जिसके चलते उन ग्रामों में वन्यप्राणियों का आना जाना लगा रहता है. इन दिनों खेतों में रवि की फसल लगी हुई है जिसके चलते किसानों को खेत में सिचाई करने के लिए जाना होता है, बफर ऐरिए से लगे ग्राम किशनपुर में वन्यप्राणी के हमले से किसान की मौत होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.
