जगदीशपुर-इस्लाम नगर बोर्ड विवाद पर क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश

भोपाल। श्री हिंदू उत्सव समिति ने मंगलवार को जगदीशपुर का नाम बदलने की कोशिश किए जाने की घटना का विरोध किया. समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी की अगुवाई में लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र में कई जगह लगे इस्लाम नगर के सांकेतक बोर्ड को हटाया. इस मौके पर होर्डिंग और बोर्डों पर दोबारा से जगदीशपुर पर्यटन स्थल का फ्लैक्स लगाया.

तिवारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से मांग की है कि सभी बोर्डों को मूल नाम जगदीशपुर’ में तत्काल बहाल किया जाए. क्षतिग्रस्त किलोमीटर बोर्ड की मरम्मत की जाए, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्यवाही की जायेगी.

श्री हिंदुत्व समिति के प्रवक्ता बालिस्ता रावत ने बताया कि लांबाखेड़ा–जगदीशपुर मार्ग पर लगे कई संकेतक बोर्डों पर जगदीशपुर की जगह इस्लाम नगर लिखे जाने और मस्जिद के पास लगे किलोमीटर बोर्ड के क्षतिग्रस्त पाए जाने की घटना ने स्थानीय नागरिकों में आक्रोश पैदा कर दिया. उन्होंने बताया कि इसके चलते समिति के अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर इस कृत्य के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

घटना स्थल पर देवलखेड़ी सरपंच अजय सैनी, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के ऐतिहासिक और मूल नाम से छेड़छाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है, यह केवल नाम बदलने का मुद्दा नहीं, बल्कि जनभावनाओं से खिलवाड़ है.

Next Post

बाबर के नाम का फ्लैक्स लगने का विरोध, हिन्दु संगठनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Tue Dec 9 , 2025
भोपाल। टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक सुलभ शौचालय के नामकरण को लेकर हिन्दू संगठनों ने मंगलवार को जमकर विरोध किया. आरोप है कि शौचालय की इमारत पर बाबर नाम का फ्लेक्स लगाया गया था. इसकी जानकारी श्री हिन्दू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच को मिली और मौके पर […]

You May Like