
शाजापुर. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला पंचायत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबे समय से अपूर्ण आंगनवाड़ी और पंचायत भवनों को समय सीमा में पूर्ण नहीं कराए जाने के लिए करीब पांच दर्जन सरपंच एवं सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसी आदेश के परिपालन में जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर ने 60 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को नोटिस दिए हैं.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत कालापीपल अंतर्गत ग्राम पंचायत खरदौनकलां, मनसाया, राघौखेड़ी, बमुलियामुच्छाली, कोठड़ी, कनाडिया, चायनी, पोचानेर, भरदी, रामपुरा, अलीसरिया, रोलाखेड़ी, लसुडलियापातला, जाबडियाघरवास, बेरछादातार, हड़लायखुर्द कुल 16 सरपंच-सचिवों को नोटिस दिए हैं. इसी प्रकार जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया अंतर्गत ग्राम पंचायत केवडाखेड़ी, सिमरोल शू, पोलायखुर्द, दुपाड़ा, बिजाना, दुगनी, शादीपुरा, गाडराखेड़ी, किलोदा, धतरावदा, मोहना, बिजाना, बरनावद के कुल 13 सरपंच-सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं. जनपद पंचायत शुजालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चितोड, बिनाया, मोरटाकेवड़ी, रानीबडोद, मो. पंवाडिया, चापडिय़ा, कडूवाला, नि. हिसामुद्दीन, उचोद, मितेरा, निवालिया के कुल 11 सरपंच-सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र दिए गए हैं.
शाजापुर जनपद में 20 को मिले नोटिस
जनपद पंचायत शाजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकड़ी, सेतखेड़ी, हरणगांव, खामखेड़ा, तिलावद गोविंद, लड़ावद, घट्टियाखुर्द, पिपल्याइन्दौर, घुन्सी, पीरउमरोद, रामपुरा गुजर, सिहोदा, टाण्डार्बोडी, नारायणगांव, दिल्लोद्री, निपानिया धाकड़, रिगंनीखेड़ा, खेरखेड़ी, सूरजपुर, बडऩपुर के कुल 20 सरपंच-सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं.
