पौधों के संरक्षण के लिए पालक नियुक्त करें: चौ. मुकेश सिंह

 

*एक पेड़ मां के नाम अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला स्तरीय बैठक ली*

ग्वालियर। पौधारोपण के साथ उसकी सुरक्षा और वृद्धि पर विशेष ध्यान दें, ताकि यह अभियान औपचारिकता न होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम सिद्ध हो। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एक पेड़ मां के नाम के अभियान प्रदेश संयोजक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने मंगलवार को अभियान को लेकर आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, अभियान के जिला संयोजक धर्मेंद्र तोमर एवं सह संयोजक अजय द्विवेदी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि चौ. मुकेश सिंह ने कहा कि अभियान के अंतर्गत लगाएं जाने वाले पौधों की देखभाल के लिए पालक नियुक्त करें। जो नियमित रूप से इन पौधों की निगरानी और सुरक्षा का दायित्व निभाएंगे। इसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं सहित आमजनों की सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही आव्हान किया कि पौधों को लगाने के साथ पेड़ों को काटने से रोकने के लिए प्रयास किए जाएं। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि अभियान की सफलता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। ये टोली नियमित रूप से पौधरोपण की स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिला संयोजक धर्मेंद्र तोमर ने 15 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के निमित्त हुईं तैयारियों की रिपोर्ट दी। वहीं मंडल अध्यक्षों ने पौधारोपण के लिए चिन्हित स्थानों की जानकारी दी।

Next Post

ट्रैफिक सिग्नल्स बंद होने से अराजक हुई यातायात व्यवस्था

Tue Jul 8 , 2025
हाईकोर्ट ने जबलपुर कलेक्टर, एसपी व स्मार्ट सिटी सहित अन्य को जारी किये नोटिस जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में जबलपुर शहर के बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल्स और कैमरों को जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले […]

You May Like