सुरक्षा उपकरणों के बिना टेंट उतरवा रहा था संचालक, मजदूर की मौत पर मामला दर्ज

भोपाल। रातीबड़ थाना पुलिस ने टेंट खोलने के दौरान मजदूर की मौत के मामले में टेंट संचालक के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु कारित करने का मामला दर्ज किया है. जांच में सामने आया कि मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके चलते हादसा हुआ.

पुलिस के अनुसार, 19 जून को सीहोर निवासी खुशीलाल मांझी (55) ग्राम मुंगालिया छाप में एक कार्यक्रम के बाद टेंट खोलने का काम कर रहे थे. इसी दौरान वह टेंट की सीलिंग से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर के पीछे गंभीर चोट आई. उन्हें जिला अस्पताल सीहोर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक मर्ग थाना कोतवाली, सीहोर में दर्ज किया गया था. घटना स्थल रातीबड़ थाना क्षेत्र में होने के कारण मामला आगे की जांच के लिए रातीबड़ पुलिस को सौंपा गया. मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी लक्ष्मीबाई मांझी ने बयान में आरोप लगाया कि बालाजी टेंट मंडी, सीहोर के संचालक वरुण गोर मजदूरों को काम पर लेकर गए थे और उनकी लापरवाही के कारण उनके पति की मौत हुई. मृतक के साथ काम कर रहे मजदूर अर्जुन मालवीय तथा कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र सिंह राजपूत और गोविंद सिंह राजपूत के भी बयान दर्ज किए गए. जांच में सामने आया कि टेंट खोलने के दौरान मजदूरों को हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट (झूला), घोड़ी (कार्य मंच) सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे. पुलिस ने इसे लापरवाही मानते हुए टेंट संचालक वरुण गोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

Next Post

CCTV फुटेज और जांच में खुलासा: मां की मार से बचने के लिए 6ठीं की छात्राओं ने रची अपहरण के प्रयास की झूठी कहानी

Sun Aug 2 , 2026
भोपाल। कटारा हिल्स क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के कथित अपहरण के प्रयास का मामला पुलिस जांच में झूठा निकला. जांच के दौरान न तो सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध गतिविधि मिली और न ही बच्चियों के बताए हुलिये से मेल खाने वाले लोग दिखाई दिए. बाद में बच्चियों ने […]

You May Like