रक्षाबंधन से एक दिन पहले बस स्टैंड में मुसाफिरों की भीड़, भाइयों के घर पहुंच रही बहनें

सिंगरौली। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन कल दिन शनिवार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस पवित्र प्रेम को लेकर बहनों में भारी उत्साह है। दूर-दराज से बहने भाई के घरों के लिए रवाना हो रही हैं।

ज्योतिषविद् पं. डॉ. एनपी मिश्र महाप्रबंधक शिवधाम मंदिर बैढ़न के अनुसार रक्षाबंधन के लिए 9 अगस्त दिन शनिवार को सूर्योदय प्रात 5:47 बजे से दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक श्रेष्ठ रहेगा। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज दिन शुक्रवार 8 अगस्त को दोपहर 1:40 बजे प्रारंभ होगी और 9 अगस्त को 1:25 तक रहेगी। अत: 9 अगस्त दिन शनिवार को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस बार श्रवण नक्षत्र एवं सौभाग्य योग का अनूठा संयोग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। डॉ. एनपी मिश्र के अनुसार रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पर्व है, लेकिन इस पर्व की अन्य बहुत सी मान्यताएं भी हैं। इस तिथि पर अपने कुल पुरोहित या श्रेष्ठ विद्वतजन से अपनी कलाई पर रक्षासूत्र अवश्य बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।

Next Post

लोकायुक्त ने 10 हज़ार की रिश्वत लेते दबोचा 

Fri Aug 8 , 2025
जबलपुर। लोकायुक्त जबलपुर ने हाउसिंग बोर्ड के संजीवनी नगर स्थित कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 लिपिक अमन कोष्टा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा लोकायुक्त में रिश्वतखोर के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक […]

You May Like