भोपाल। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बाजार भी खरीदारी के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार ग्राहकों की पसंद में बदलाव देखने को मिल रहा है। बाजारों में अभी पहले के मुकाबले कम भीड़ नजर आ रही है। व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत में सामने आया कि समय बचाने, घर बैठे खरीदारी करने और ज्यादा विकल्प मिलने के चलते लोगों का रुझान ऑनलाइन शॉपिंग की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, कुछ ग्राहक आज भी ऑफलाइन बाजारों से खरीदारी करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें सामान को सामने से देखकर खरीदने का अनुभव बेहतर लगता है। ऐसे में त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता ट्रेंड भोपाल के स्थानीय कारोबार के लिए एक नई चुनौती बनता नजर आ रहा है।
Next Post
सिवनी नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का हड़ताल
Thu Aug 20 , 2026
सिवनी। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। रक्षाबंधन से पहले बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए तत्काल बकाया वेतन जारी करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना […]

You May Like
-
3 weeks ago
20 लाख के आभूषण ले गए चोर
-
1 year ago
खेलते-खेलते बालक की कुएं में डूबकर मौत