मिस्र के दहाब-नुवैबा रोड पर हुए एक भीषण बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

मिस्र, मिस्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पर्यटकों के बीच लोकप्रिय लाल सागर के तटीय इलाके में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

दर्जनों एंबुलेंस मौके पर और राहत एवं बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और घटनास्थल पर दर्जनों एम्बुलेंस भेजी गईं। गंभीर रूप से घायल 28 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है और पुलिस दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Next Post

समझौते की बैठक में ही भिड़े दो पक्ष, पथराव में कई घायल

Wed Sep 2 , 2026
इंदौर: बेटमा क्षेत्र में पुराने विवाद को खत्म कराने के लिए बुलाई गई समाज की बैठक उस समय हिंसक हो गई, जब बातचीत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया. पथराव के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए.बजरंगपुरा निवासी पूजा पंवार ने […]

You May Like

मनोरंजन