नशीली कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 85 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बरया कला स्थित दुबे चौराहा रोड पर अपने घर के सामने नीले रंग के बैग में रखी नशीली कफ सिरप ग्राहकों को बेच रहे हैं.

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रोशन गुप्ता 23 वर्ष निवासी सुंदर पूर्वा वार्ड क्रमांक-8, थाना मऊगंज तथा शिवेन्द्र त्रिपाठी उर्फ शिब्बू 21 वर्ष निवासी बरया कला, थाना मऊगंज के रूप में बताई. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 85 शीशी कफ सिरप पकड़ी गई है. जिसकी कीमत 17,127.50 रुपये है. मामले में संजय उर्फ आनंद उर्फ दीपक पटेल 20 वर्ष निवासी घुमा थाना गढ़ सहित दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

ब्यावरा में दर्दनाक हादसा: खेत में करंट फैलने से किसान की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छीना

Fri Jul 24 , 2026
ब्यावरा: लखनवास चौकी क्षेत्र के पांजरी गांव में गुरुवार शाम को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. 40 साल के दयाराम लोधा जब अपने खेत में खरपतवार नाशक दवा छिड़कने जा रहे थे, तभी खेत के पास लगी बिजली की तारबंदी (फेंसिंग) की चपेट में आ गए.जानकारी […]

You May Like