घर में संदिग्ध हालात में मरा हुआ मिला युवक, परिजन बिना पीएम कराए लाश ले गए

शिवपुरी: पोहरी थाना सीमा में आने वाले नयागांव में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक घर में बेहोशी की हालत मे परिजनो को मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनो ने शव का पीएम नहीं होने दिया और उसे बिना पीएम कराए ही ले गए। नयागांव निवासी राज आदिवासी उम्र 19 वर्ष, पुत्र अपरास आदिवासी अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

घटना के समय युवक के परिजन किसी काम से पोहरी गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे और उन्होंने राज को बेहोश देखा, तो वे उसे तत्काल पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पोहरी स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात में जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने राज का परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ, मृतक राज आदिवासी के परिजन पीएम कराने के लिए सहमत नहीं हुए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद वे बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए। पुलिस अब युवक की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Next Post

जबरिया जमीन को जोत दिया, विरोध करने पर रेप के केस में फसाने की धमकी

Sun Oct 26 , 2025
शिवपुरी: सतनवाड़ा थाना सीमा में आने वाले चंदनपुरा गांव में निवास करने वाले एक परिवार ने सतनवाड़ा थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन सौंपा है इस आवेदन के अनुसार गांव के एक परिवार ने मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया है। जमीन मालिक जाते है तो दबंग परिवार की महिला […]

You May Like