
जबलपुर। ग्वारीघाट में नहाते समय डूबे युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया मयंक श्रीवास निवासी हनुमानताल ने सूचना दी कि ग्वारीघाट में अपने भांजे हर्ष श्रीवास 22 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर के साथ नर्मदा जी में नहा रहा था, नहाते समय हर्ष गहरे पानी में चला गया जिसे नाविकों की मदद से पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसके भांजे हर्ष की मौत हो चुकी थी।
