महिला से जबरदस्ती: आरोपी फैजल ने चाकू दिखाकर दी धमकी, झूठे आरोप लगाकर किया उत्पीड़न

शाजापुर। एक महिला के साथ जबरदस्ती का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी फैजल उर्फ मोनू उसकी बेटी आफरीन के माध्यम से उसे अपनी गाड़ी में दुर्गा लज ले गया। फैजल ने महिला को बताया कि वह उसे पैसे दिलाने में मदद करेगा। जब बेटी ने मां को ले जाने पर आपत्ति जताई, तो फैजल ने उसे डांटकर कहा कि वह 15 मिनट में वापस आ जाएगा।

दुर्गा लज पहुंचकर फैजल ने महिला को पहली मंजिल के एक कमरे में ले जाकर चाकू दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती की। उसने धमकी दी कि अगर आवाज निकाली तो गला काट देगा। इसके बाद उसने महिला को उसके घर की गली के बाहर छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। डर के कारण महिला ने घर पर किसी को नहीं बताया। अगले दिन फैजल ने फोन करके फिर मिलने के लिए कहा। जब महिला ने मना किया तो उसने घर वालों को बताने की धमकी दी। महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

सुबह 8 बजे फैजल महिला के घर पहुंचा और उसके पति और सास के सामने झूठा आरोप लगाया कि महिला का उसके साथ संबंध है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो फैजल ने अपने हाथों और पेट पर ब्लेड से खुद को काट लिया। उसने धमकी दी कि अगर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएगी तो वह भी उसके खिलाफ झूठी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराएगा। इसके बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराईकोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आज आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। और आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है आगे मामले में जांच की जा रही है।

Next Post

मोबाइल पर दिया तीन तलाक, पति अकबर खान के खिलाफ केस दर्ज, हिरासत में

Sat Jul 26 , 2025
शाजापुर । तीन तलाक प्रतिबंध के बावजूद एक पति द्वारा मोबाइल पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। हाट मैदान निवासी रशीदा बी ने कोतवाली थाने में अपने पति अकबर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी अकबर खान को हिरासत में ले लिया है […]

You May Like