रीवा:उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने लखनऊ के चिनहट इलाके में छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी, साइबर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मध्य प्रदेश और गुजरात के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मैहर की सिंधी कॉलोनी निवासी युवक भी शामिल है। गिरोह गरीब लोगों के फर्जी KYC दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाता था। ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स से आए विदेशी काले धन को इन खातों में घुमाकर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने से बचाता था। नेटवर्क को UK सिम से ऑपरेट किया जा रहा था।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान –
1. संकेत सावलानी उर्फ सिनचैन पुत्र नारायणदास सावलानी (सिंधी कॉलोनी, मैहर, सतना),
2. शुभम वाधवानी उर्फ मुन्ना पुत्र स्व० संतोष कुमार वाधवानी (तरहटी हुजूर, रीवा),
3. अमरजीत साकेत उर्फ सलमान पुत्र राजकरन साकेत (बांस मनगवां, रीवा),
4. प्रीतम समतानी उर्फ हैरी स्व० मुरलीधर समतानी (माधवनगर, कटनी )
5. निशांत हर्षद उर्फ डैडी पुत्र स्व० हर्षद भाई (बारडोली, सूरत)।
बरामदगी –
पुलिस ने आरोपियों से 32 स्मार्टफोन, 46 भारतीय सिम, 2 UK के सिम, 2 लैपटॉप-कंप्यूटर, 7 एटीएम कार्ड और 8 बैंक पासबुक जब्त की हैं।
