शातिर वाहन चोर अपने नाबालिक साथी सहित पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर:शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़े अभियुक्त को नाबालिक साथी के साथ गिरफ्तार किया. आरोपियों से दो महंगी आर 15 मोटरसाइकिलें और एक खतरनाक धारदार चाकू बरामद किया. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मुख्य आरोपी कुलदीप मेर और उसका नाबालिक साथी ऑर्डर पर मोटरसाइकिलें चोरी कर ग्रामीण इलाकों में बेचते थे.

सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा, श्रीमती हिमानी मिश्रा ने बताया कि गठित विशेष टीम को अयोध्यापुरी कॉलोनी के खाली मैदान में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा. तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी के पास से धारदार चाकू भी बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाहन चोरी के लिए उन्हें विशेष मॉडल के आदेश मिलते थे और चोरी की गई मोटरसाइकिलें राघवगढ़ और गुना जिलों में बेच दी जाती थीं. पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर अन्य संभावित मामलों की जानकारी जुटा रही है.

Next Post

देवा पारदी हत्या मामला: सीबीआई ने फरार आरोपियों पर दो लाख का किया इनाम घोषित

Fri Sep 26 , 2025
गुना: देवा पारदी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में फिर से हो रही है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में गिरफ्तारी में ढील पर कड़ी […]

You May Like