पश्चिमी रिंग रोड पर प्रशासन की कार्रवाई: देपालपुर में किसानों की खड़ी फसल पर चला बुलडोज़र

इंदौर. पश्चिमी रिंग रोड से प्रभावित गांवों में प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. सांवेर के बाद अब देपालपुर क्षेत्र में भी किसानों की खड़ी फसल पर बुलडोज़र चलाए जाने से नाराज़गी बढ़ गई है. राजस्व अमले ने रोलाई और ललेडीपुरा गांव में करीब 50 किसानों की फसल नष्ट कर दी, जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया.

किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि कई किलोमीटर ज़मीन पर मशीनें चलाई गईं और मौके पर मौजूद किसानों ने अधिकारियों से गुहार भी लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई. किसानों का आरोप है कि मुआवजा पूर्ण रूप से दिए बिना जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है, जबकि कई स्थानीय नेता भी अपनी जमीन प्रभावित होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं. किसान नेता ने चेतावनी दी है कि ऐसी कार्रवाइयों से हालात बिगड़ सकते हैं. उनका कहना है कि पहले किसानों की मांगों का समाधान किया जाए और खड़ी फसल का उचित मुआवजा दिया जाए. अन्य राज्यों की तरह बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि जिस तरह बिना समाधान और मुआवजा दिए फसलें उखाड़ी जा रही हैं, वह किसानों पर असहनीय दबाव बनाने जैसा है. मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

Next Post

नैनीताल में भीषण आग: सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास उठीं लपटें

Tue Dec 9 , 2025
नैनीताल,09 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा–तफरी मच गई जब चीना बाबा मंदिर के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास अचानक भीषण आग भड़क गई। आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर सर्विस को सूचना […]

You May Like