ग्वालियर: जिले में पदस्थ संभागायुक्त मनोज खत्री की डीपी पर फोटो लगाकर संभागायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों से रुपए की मांग की गई। कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को इंग्लिश में हेलो भेजा गया, फिर हाल-चाल पूछे गए। इसके कुछ देर बाद कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों से पैसों की मांग की गई। इस मैसेज पर संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने आपस में जब चर्चा की, फिर इस संबंध में संभागायुक्त को इस पूरे घटनाक्रम की दी।
उसके बाद संभागायुक्त के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट का खुलासा हुआ। इसके बाद तुरंत संभागायुक्त ने कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारी और अपने रिश्तेदारों को फर्जी अकाउंट की सूचना दी और सतर्क रहने के लिए कहा। इसके साथ ही तत्काल इस पूरी घटना की जानकारी ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को भी दी। साइबर अधिकारियों के द्वारा व्हाट्सएप कंपनी को नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मैसेज किया तो प्रारंभिक जांच में में पता चला कि यह नंबर बांग्लादेश का है।
