बुधनी। नेपाल के पोखरा में आयोजित 11 वी इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. टीम की कप्तान ट्राइडेंट ग्रुप में कार्यरत रिंकी यादव ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रिकी यादव ने इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है. इस उपलब्धि पर रिंकी यादव ने कहा कि 11 वीं इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व का विषय है. लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए विशेष उपलब्धि है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, टीम साथियों और ट्राइडेंट ग्रुप के सहयोग को दिया. रिंकी ने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता का आभार व्यक्त किया.
रिंकी ने इंडो-नेपाल कबड्डी में दूसरी बार जीता स्वर्ण
