इंदौर:एमआर 10 ब्रिज पर बुधवार सुबह चलती बाइक में अचानक आग लग गई. बाइक चला रहे सिक्योरिटी गार्ड ने समय रहते कूदकर जान बचाई. देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ. विक्रम पिता रमेशचंद्र यादव सुबह करीब 7.30 बजे एचएफ डीलक्स बाइक नम्बर एमपी 39 एमयू 1290 से एमआर 10 ब्रिज होते हुए अपने गांव रेवती जा रहे थे. इसी दौरान बाइक के इंजन के नीचे से आग लगी और तेजी से पूरी बाइक में फैल गई. उन्होंने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई. बाइक करीब चार साल पुरानी बताई जा रही है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
Next Post
रंगोली व नुक्कड़ नाटक से दिया देशभक्ति का संदेश
Thu Aug 13 , 2026
सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पीएमश्री कॉलेज में तिरंगा, रंगोली निर्माण एवं देशभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. रोहिताश्च कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता के मूल्य तथा नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति की […]

You May Like
-
2 years ago
अमलखपुर से बेलवानी तक है केवल पगडंडी रास्ता