
मंदसौर। जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन, मंदसौर के अध्यक्ष विजय कोठारी ने बताया कि जिला पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट एसोसिएशन, मंदसौर के 6 खिलाड़ियों का चयन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल ‘पेंचक सिलाट’ की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है, जो 25 से 28 जून तक महाराष्ट्र के नासिक में खेली जा रही है। कृष्ण वर्मा, प्रशस्ति सिंह, अंजलि कुमावत, नमन कुमावत, निश्चय सोलंकी, शताक्षी ग्वाला— इन सभी खिलाड़ियों का सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था सचिव गगन कुरील ने बताया कि यह खेल भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं खेल और युवा कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त खेल है। इसमें विजेता खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप का प्रावधान रहता है। जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन, मंदसौर के खिलाड़ियों को पिछले साल लाखों रुपए की स्कॉलरशिप मध्य प्रदेश शासन ने प्रदान की है, एवं स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी लगती है।
सभी खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, संस्था संरक्षक अनिल कियावत, गौरव अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, विकास भंडारी, लोकेंद्र कुमार डाबी, महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के प्रिंसिपल के. सी. सोलंकी, एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कोठारी, पीजी कॉलेज के खेल अधिकारी राजू कुमार, सुरेश बोराना, मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट के अध्यक्ष अबरार अहमद, सचिव अभय श्रीवास, महेंद्र शुक्ला, सैयद आफताब आलम, असलम खान, सुनील हीवे ग्वाला, अशोक गहलोत, दिनेश चंदवानी, दुर्गेश बेलानी, कमलेश डोसी, धर्मेंद्र सिंह रानेरा, यशवंत सिंह राठौड़, हितेश सालवी, शाहिद हुसैन और दीनदयाल भावसार ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
