गर्दन दबाई, युवक को पीटा

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत ललित आटा चक्की के पास बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी गर्दन दबा दी। पुलिस ने बताया कि कुलदीप पटैल 20 वर्ष निवासी वेलकम कालोनी महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ललित आटा चक्की के पास खड़ा था तभी वहां उसके परिचित के अभिषेक उर्फ छिंगा, निखिल रैकवार, गौरव केवट आकर उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो तीनो उसके साथ मारपीट करने लगे, गौरव ने उसकी गर्दन पकड़ कर दबा दिया जिससे नाखून से चोट आयी, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

कैट का प्रतिनिधि मण्डल डीआईजी अमित सांधी से मिला

Tue Sep 16 , 2025
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी के नेतृत्व में आज व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल डीआईजी ग्वालियर जोन अमित सांघी के कार्यालय एसएएफ ग्राउण्ड पर मिला। कोलारस जिला शिवपुरी में सराफा व्यवसायी गिरीश जैन के यहां एक बडी चोरी हुई जिसे लेकर व्यापारियों ने आज […]

You May Like