चार स्थानों पर चोरों ने बोला धावा

सोने चांदी के जेवर के साथ लाखों रुपए की नगदी भी चोरी
इंदौर: शहर के चार थाना क्षेत्रों में चोरों ने धावा बोलते हुए यहां से सोने चांदी के जेवर के साथ ही नगदी भी चोरी कर ले गए. पुलिस ने अज्ञात चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु की.चोरी की इन घटनाओं में पहली तिलक नगर क्षेत्र में हुई. यहां रहने वाले अनाज व्यापारी आदिश जैन के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए यहां से सोने चांदी के जेवरों के साथ ही नगदी भी चोर ले गए.

पुलिस ने बताया कि फरियादी आदिश और उनका परिवार उदयपुर न्यू ईयर पार्टी के लिए गए थे. जब वे घर लौटे, तो पाया कि ताले टूटे हुए थे और सामान अस्त-व्यस्त था. चोरों ने घर से लेडीज डायमंड रिंग, गोल्ड रिंग, कान की बालियां, चांदी के सिक्के और करीब 35 हजार रुपए चोरी कर लिए. इसी तरह दूसरी घटना राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में सामने आई. यहां रहने वाले सुशील शर्मा और उनका परिवार 25 दिसंबर को गुजरात के सोमनाथ दर्शन के लिए गए थे.

जब वे घर लौटे, तो पाया कि चोरों ने दो सोने के मंगलसूत्र, कान की बालियां, अंगूठियां और करीब 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए. इसी तरह की तीसरी घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र में हुई. यहां रहने वाले प्रकाश हलधर ने बताया कि वह रात को घर पर ताला लगाकर गए थे. इसी बीच किसी अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर यहां से सोने-चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड और अन्य कीमती सामान चुराए लिए.
भोजनालय संचालक के घर को बनाया निशाना
चोरी की चौथी घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में स्थित एक भोजनालय में संचालक के घर हुई. फरियादी पवन पुलिस को बताया कि घर का ताला तोड़ कर कोई अज्ञात आरोपी घर में रखे सोने के आभूषण, भगवान की मूर्तियां, चांदी की माला समेत अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए. चारों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु की

Next Post

डिवाइडर कट से मॉडल रोड के हाल बेहाल

Fri Jan 3 , 2025
मॉडल रोड पर लगा रहा जाम जबलपुर:शहर में हर रोज लगते जाम की समस्या से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। हर दिन लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। गुरुवार की दोपहर मॉडल रोड से शास्त्री पुल और भंवरताल उद्यान की ओर जाने वाले […]

You May Like