वाहन की टक्कर से बुजुर्ग जैन संत का निधन,अंतिम संस्कार हुआ

खंडवा: इंदौर हाईवे पर मोकलगांव के पास जैन संत 69 वर्षीय गजेंद्र मुनिजी को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही उनका देवलोक गमन हो गया।टक्कर मारने के बाद वहां इंदौर की तरफ भाग निकला। वह काफी स्पीड में था। पुलिस कैमरे और संसाधनों से जानकारी निकाल रही है, लेकिन ड्राइवर और वाहन अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।
दो पुत्र व दो भाई हैं मुनिश्री के समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गजेंद्र मुनिजी के सांसारिक भाई स्व. इंदरचंदजी एवं बसंती लालजी गोलेछा हैं। मुनिश्री के पुत्र कैलाश एवं हेमंतजी गौलेच्छा हैं। मुनि श्री का चातुर्मास 2024 में नागपुर में हुआ था। बुधवार को महाराज साहब श्रीजी की डोल यात्रा सुबह,12 बजे पंधाना में सिलटिया मुक्तिधामधाम पहुंची। जहां समाज द्वारा जैन पद्धति से अंतिम संस्कार किया गया।

Next Post

अमेरिका ने कोस्टा रिका के पूर्व राष्ट्रपति का वीज़ा किया रद्द

Wed Apr 2 , 2025
वाशिंगटन, 02 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका ने 5जी प्रौद्योगिकी को लेकर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कोस्टा रिका के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरियास का वीजा रद्द कर दिया है जो एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों से बुधवार को प्राप्त […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।