ऑस्ट्रेलियाः सिडनी में दो शव मिलने पर जांच शुरू

सिडनी, 12 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने सिडनी के उत्तरी उपनगरों में एक घर में दो लोगों के शव मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एनएसडब्ल्यू प्रांत में सेंट्रल सिडनी से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर में फॉरेस्टविले स्थित घर में बुधवार को कल्याण जांच करने के लिए आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां एक इमारत में एक पुरुष और एक महिला के शव मिले।

बयान में कहा गया कि शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

इजरायल ईरान में सैन्य अभियान के लिए पूरी तरह तैयार

Thu Jun 12 , 2025
यरूशलम 12 जून (वार्ता) इजरायल ने अमेरिका के अधिकारियों को सूचित किया है कि वह ईरान में सैन्य अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीबीएस न्यूज प्रसारक ने गुरुवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन को आशंका है कि ईरान अमेरिका […]

You May Like