कैट का प्रतिनिधि मण्डल डीआईजी अमित सांधी से मिला

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी के नेतृत्व में आज व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल डीआईजी ग्वालियर जोन अमित सांघी के कार्यालय एसएएफ ग्राउण्ड पर मिला। कोलारस जिला शिवपुरी में सराफा व्यवसायी गिरीश जैन के यहां एक बडी चोरी हुई जिसे लेकर व्यापारियों ने आज आग्रह डीआईजी से किया कि वे इस चोरी का अविलम्ब पता लगावें। चोरी में 70 लाख रूपये नगद, 40-45 किलो चांदी व 350 ग्राम सोना चोरी गया है। व्यापारी सुनील जैन, गिरीश जैन, विष्णू कुमार गुप्ता, संभागीय मीडिया प्रभारी सौरभ खण्डेलवाल सभी ने डीआईजी से चोर शीघ्र पकडे जाने का आग्रह किया।

Next Post

किशोर को चाकू से गोदा 

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव तालाब के एक किशोर को युवक ने चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि रीतेश अहिरवार 16 वर्ष निवासी मानेगांव तालाब के पास रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़े भाई लक्की […]

You May Like