
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव तालाब के एक किशोर को युवक ने चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि रीतेश अहिरवार 16 वर्ष निवासी मानेगांव तालाब के पास रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़े भाई लक्की अहिरवार एवं उनके दोस्त दीपांशु कोल के साथ मानेगांव तालाब के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे तभी अजय बेन एवं 17 वर्षिय किशोर आकर शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो किशोर ने उसे पकड़ लिया और अजय बेन ने चाकू से हमलाकर उसके दाहिने पुट्ठे में चोट पहुॅचा दी, दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
