तीन सौ करोड़ की संपत्ति विवाद में ‘हमले’ का आरोप…!

इंदौर. पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में बिल्डर उत्तम सूर्यनारायण झंवर पर हुए कथित हमले के पीछे तीन सौ करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का पुराना विवाद सामने आया है. पुलिस ने झंवर की रिपोर्ट पर श्रेयश झंवर, दाउवर अशोक और रावेश के खिलाफ केस दर्ज किया है.

रिपोर्ट के अनुसार, झंवर अपने परिचित विजय के साथ एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. जवाहर मार्ग पर कार को ओवरटेक कर रोककर तीनों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. जांच में सामने आया है कि विवाद का मूल कारण ‘मोहन हाउस’ की लगभग तीन सौ करोड़ कीमत की संपत्ति है. इस संपत्ति को लेकर मधुसूदन झंवर और ठाधम झंवर के परिवारों में लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं. एक पक्ष का आरोप है कि उत्तम झंवर ने पूरी संपत्ति हड़पने की कोशिश की. दूसरी ओर, आरोपी श्रेयश झंवर का दावा है कि जुलाई में उन पर उत्तम झंवर, उनके भाई विष्णु झंवर, अवनिंद्र जोशी, किशोर और विजय ने चाकू से हमला किया था. इसका वीडियो भी मौजूद है और तुकोगंज पुलिस ने उस केस में आरोप सही पाए थे. यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. श्रेयश ने पुलिस को बताया कि उसी पुराने केस में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए अब उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाई गई है. उन्होंने कहा कि वे घर पर हैं और पुलिस जांच में सहयोग करने को तैयार हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

निर्वाचित सदस्य का चुनाव परिणाम शून्य घोषित

Thu Dec 11 , 2025
मऊगंज। कलेक्टर संजय जैन द्वारा जनपद पंचायत हनुमना के वार्ड क्रमांक 4 के निर्वाचित सदस्य का चुनाव परिणाम निरस्त कर प्रभाव शून्य घोषित कर दिया गया है. याचिकाकर्ता सुरेश प्रसाद त्रिपाठी द्वारा हनुमना के वार्ड क्रमांक 4 के निर्वाचित सदस्य राजमणि पटेल के विरूद्ध याचिका में निर्देशन फार्म में प्रस्तुत […]

You May Like