
मऊगंज। कलेक्टर संजय जैन द्वारा जनपद पंचायत हनुमना के वार्ड क्रमांक 4 के निर्वाचित सदस्य का चुनाव परिणाम निरस्त कर प्रभाव शून्य घोषित कर दिया गया है.
याचिकाकर्ता सुरेश प्रसाद त्रिपाठी द्वारा हनुमना के वार्ड क्रमांक 4 के निर्वाचित सदस्य राजमणि पटेल के विरूद्ध याचिका में निर्देशन फार्म में प्रस्तुत शपथ पत्र फर्जी और कोर्ट रचित दस्तावेज की शिकायत की गई थी. कलेक्टर द्वारा निर्देशन फार्म के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में तथ्यात्मक जानकारी को जानबूझकर छिपाकर निर्धारित मापदण्ड को पूर्ण किये बिना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने को वैधता की श्रेणी में नहीं होने पर निरस्त किये जाने योग पाया गया. उन्होंने गलत शपथ पत्र के आधार पर पात्रता नहीं होने से सदस्य का चुनाव परिणाम निरस्त कर प्रभाव शून्य घोषित कर दिया है.
