खेत में करंट लगने से युवक की मौत

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत झिरिया कला में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राहुल कोल 25 साल निवासी हाथीडोल गांव थाना पनागर ने रविवार को सूचना दी कि वह ड्राईवरी करता है, उसके बड़े भाई निन्दकुमार कोल 35 वर्ष सुबह 10 बजे झिरिया कला खेत गये थे जो शाम तक घर नहीं आये, वह उन्हे देखने खेत गया था शाम 6 बजे बड़े भाई खेत के पास मृत अवस्था में मिले, वही पर सिंचाई करने वाला बोर भी है, उनकी छाती में दो वायर थे उसके भाई की करंट लगने से मौत हो गई।

Next Post

पत्नी लेने जा रहे पति को बाइक चालक ने रौंदा, रातभर सडक़ पर पड़ी रही लाश

Mon Sep 22 , 2025
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत भडऱी नाला पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच मेें यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी नाना का दशगात्र कार्यक्रम में भडऱी गई थी, पति ने पत्नी को फोन कर बोला कि मैं लेने […]

You May Like