जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत भडऱी नाला पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच मेें यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी नाना का दशगात्र कार्यक्रम में भडऱी गई थी, पति ने पत्नी को फोन कर बोला कि मैं लेने आ रहा हूं,जब वह पत्नी को लेने के निकला तभी वह सडक़ हादसे का शिकार हो गया था, रातभर उसकी लाश पड़ी रही। सुबह तलाश करते हुए परिवार पहुंचा और अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक श्रीबाई बरकड़े 24 वर्ष निवासी गांधी नगर बधराजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 सितम्बर को नाना का दशगात्र का कार्यक्रम में ग्राम भडऱी गई थी। उसके पति ज्ञानी सिंह बरकडे 20 सितम्बर को रात लगभग 8 बजे उसे फोन कर बताये थे कि तुम्हें लेने आ रहा हूं लेकिन पति रात में भडऱी नहीं पहॅुचे। रविवार को गांव के कालूराम विश्वकर्मा ने बताया कि बीती रात भडऱी नाला पुलिया के पास रोड़ में एक मोटर सायकल वाला अकेला आ रहा था .
जिसके पीछे से एक मोटर सायकल के चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये टक्कर मार दिया था, एक्सीडेंट वाला भी मोटर सायकल सहित गिर गया था, गांव के बल्लू यादव और देवलाल कुसराम भी थे, उन लोगों ने एक्सीडेंट करने वाले व्यक्ति की मोटर सायकल का नम्बर देखा जो एमपी 20 एम डब्ल्यु 4450 था, सूचना मिलने पर उसके मामा भूरा सिंह बरकड़े और सहदेव परस्ते देखने गये जिन्होंने बताये कि उसके पति ज्ञान सिंह बरकड़े का एक्सीडेंट हो गया था जिन्हें कुण्डम अस्पताल लेकर आये थे वह कुण्डम अस्पताल आई उसके पति ज्ञानी सिंह 28 वर्ष की मृत्यु मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम डब्ल्यु 4450 के चालक द्वारा एक्सीडेंट करने आई चोटों के कारण हुयी है
