इंदौर: मेट्रो रेल का शुभारंभ समारोह 31 मई को हो सकता है. बताया जा रहा है कि मैट्रो का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल करेंगे. कार्यक्रम कहां आयोजित होगा? इस को लेकर संशय बना हुआ है. मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहेंगे, यह तय है.
मैट्रो के कमर्शियल रन शुरू होने का मामला करीब एक माह से रुका हुआ है.मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव कमर्शियल रन की व्यवस्था का जायजा लेकर मेट्रो में सफर कर चुके है. वैसे यह कहा जा रहा है कि शुभारंभ समारोह इंदौर में ही आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रत्यक्ष रूप से फीता कटेंगे और प्रधानमंत्री वर्चुअल शुभारंभ करेंगे.
मैट्रो का कमर्शियल रन
– 5.5 किलोमीटर प्रायोरिटी रन गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर 03 स्टेशन तक
– 5 स्टेशन होंगे शुरू में
– 7500 करोड़ की योजना
– 17 किलोमीटर लंबी दूरी तक चलाने की तैयारी
– किराया पूर्व में ही तय , शुरू में रियायत मिलेगी
– मैट्रो यैलो लाइन कहलाएगी
– सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक
– कुल 50 फेरे लगाएगी मेट्रो
– तीन तीन कोच के 15 रैक आ चुके है.
