एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा 2.2 प्रतिशत गिरा

मुंबई 21 जनवरी (वार्ता) देश की प्रमुख गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (एलटीएफ) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 640. 18 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.2 प्रतिशत घटकर 626.40 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसे 626.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही के 640. 18 करोड़ रुपये से 2.2 प्रतिशत कम है। हालांकि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में उसका शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 2,007 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि यह एक साल पहले की तुलना में 14 फीसदी अधिक है।

वहीं, आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल आय में 14.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 3,581.26 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,105. 13 करोड़ रुपये हो गई है। इस अवधि में उसके कुल व्यय में भी 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 2,757.22 करोड़ रुपये बढ़कर 3,281.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एलटीएफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप्ता रॉय ने वित्तीय नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा, “माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में कुछ मैक्रो (वृहद) चुनौतियों के बावजूद हमने स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया है। हमें उम्मीद है कि अगली कुछ तिमाहियों में माहौल काफी बेहतर होगा। विश्वस्तरीय क्रेडिट अंडरराइटिंग और मॉनिटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की दिशा में हमारे निवेश एवं प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी के अनुरूप हमारी नेक्स्ट जेनरेशन के थ्री डायमेंशनल क्रेडिट अंडरराइटिंग इंजन ‘प्रोजेक्ट साइक्लॉप्स’ को टू-व्हीलर फाइनेंस में 100 फीसदी डीलरशिप तक बढ़ाया गया और फार्म इक्विपमेंट फाइनेंस व्यवसाय के लिए भी इसे चालू किया गया।

श्री रॉय ने कहा कि कर्ज परिदृश्य में नवाचार की कंपनी की खोज में एलटीएफ ने अत्याधुनिक क्रेडिट समाधान विकसित कर पेश करने के लिए अमेजन पे के साथ एक रणनीतिक साझेदारी शुरू की। हमने अपने उपभोक्ताओं को सहज डिजिटल ऋण अनुभव प्रदान करते हुए पर्सनल लोन के लिए भी फोनपे के साथ साझेदारी का विस्तार किया।

इसके अलावा, हमने केएआई लॉन्च किया है, जो एक एआई-संचालित चैटबॉट है और होम लोन अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाता है। हमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में एआई की वास्तविक दुनिया के प्रयोगों पर केंद्रित भारत के प्रमुख एआई-थीम वाले कार्यक्रम आरएआईएसई 24 की मेजबानी करके भी खुशी हुई।

Next Post

अमेजन ने फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम के तहत 30 लाख से विद्यार्थियों को किया प्रशिक्षित

Tue Jan 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) अमेज़न ने दिल्ली में आयोजित अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम के पहले ‘करियर ऑफ द फ्यूचर’ सम्मेलन के दौरान मंगलवार को घोषणा की कि 2021 में लॉन्च किये गये अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम ने आठ राज्यों के 272 जिलों में सरकारी स्कूलों के 30 लाख विद्यार्थियों […]

You May Like