जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत आईएसबीटी के सामने स्थित होटल में बर्थडे पार्टी मनाने रुके युवकों ने तोड़फोड़ कर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।
पुलिस ने बताया कि वीरेन्द्र कुमार वंशकार 27 वर्ष निवासी ग्राम अगरिया थाना मझगवां वर्तमान पता होटल श्री ज्योति रेसीडेंसी आईएसबीटी के सामने माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल श्री ज्योति रेसीडेंसी आईएसबीटी में मैनेजर के पद पर हैं, होटल में प्रथम सिंह नाम का लड़का जिसके साथ निहाल, प्रिंस नामदेव तथा आकाश रैकवार नाम के लड़के प्रथम सिंह का जन्मदिन मनाने के लिये आये थे.
उसने चारों के आईडी कार्ड लेकर होटल के कमरा नम्बर 101 रात 12 बजे तक बुक किये थे, रात लगभग 12 बजे वह प्रथम सिंह के कमरे में जाकर बोला कि आपका समय हो गया है, कमरा खाली करने के लिये कहा तो प्रथम सिंह बोला कि अभी हम लोग और रूकेगें, उसने रात लगभग 1 बजे तक इंतजार किया वो लोग चैक आउट करने नहीं आये, वह शटर बंद कर सो गया था, उसके साथ होटल का कर्मचारी रामअवतार भी सो रहा था, रात लगभग 1-30 बजे चार लडके नीचे रिसेप्शन में आकर उसे जगाकर प्रथम सिंह उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने रामअवतार को जगाकर शटर खुलवाया और प्रथम सिंह से कहा कि आपने रात 12 बजे तक कमरा बुक किया था.
आपको कमरे के और पैसे जमा करने पड़ेगें। इसी बात पर चारों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो प्रथम सिंह, प्रिंस नामदेव, निहाल कुमार नाईक, आकाश रैकवार हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे, रामअवतार बीच बचाव किया तो चारों लड़के शटर के अंदर लगे कांच के गेट को पत्थरोें से मारकर तोड़ दिये और गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। उसने कमरा में जाकर देखा कुर्सी टेबल को भी तोड़ दिये थे।
