
बुधनी. परिवार में हो रहे विवाह आयोजन की पत्रिका बांटने बाइक से निकले युवक की बगवाड़ा टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से उपचार के दौरान मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आग लग गई थी. मृतक माखन नगर का निवासी बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार नगर के समीप नेशनल हाईवे पर बगवाड़ा टोल के समीप नर्मदापुरम की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी टक्कर के बाद बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा.वहीं बाइक में आग लग गई. घटना के बाद राह चलते लोगों ने धू धू कर जलती बाइक का विडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज़ के दौरान युवक की मौत हो गई. पुलिस ने युवक के पास मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान मोहित चौबे निवासी माखन नगर के रुप में हुई है घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में 23 तारीख की शादी थी जिसके कार्ड बांटने युवक भोपाल गया था.वापसी के दौरानबगवाड़ा टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गया.
