बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने कहा सभी अधिकारी रहें अलर्ट

राजगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई. कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई.

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बाल विवाह रोकथाम पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सभी अधिकारी इस दिशा में सजग रहे. उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर कार्य शालाएं आयोजित की जाएं, पंचायत सचिवों को सक्रिय रखा जाए और किसी भी बाल विवाह की सूचना पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए.

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह दांगी, एसडीएम डॉ. श्रीमती ज्योति राजोरे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

लंबित मामलों का समय पर निराकरण हो

बैठक में ई-ऑफिस, ई-केवाईसी, अवमानना प्रकरण तथा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई. कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें. लोक निर्माण विभाग को बस स्टैंड के पास छोटी पुलिया के यहां हो रहे गड्ढो की तत्काल मरम्मत कराने निर्देश दिए गये.

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रशिक्षित रहें, नियमित बैठकें करें, एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में सहायता करें और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का परिवर्तन न किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को गंभीरता से लें और कार्य में लापरवाही बिल्कुल न बरतें.

भावांतर योजना की समीक्षा

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने भावांतर योजना की भी समीक्षा की और कृषि विभाग से पूछा कि कितने किसानों के खातों में राशि पहुंची, कितनी लंबित प्रविष्टियां हैं और फेल पेमेंट के कारण क्या है. उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और अपडेट की आवश्यकता बताई.

बैठक में पुस्तक वितरण और छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई. शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिले. एपीओ मनरेगा पर 2 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया.

नोटिस जारी करने निर्देश

बैठक में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए जल संसाधन विभाग की अक्टूबर माह में सीएम हेल्पलाईन में खराब प्रदर्शन करने पर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए. साथ ही जिला सहकारी बैंक को शिकायते संतुष्टि पूर्वक बंद नहीं किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. उन्होंने जेएसओ एवं संबंधित पंचायत सचिव की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए. राशन संबंधी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजगढ़ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गये.

ग्राम चाटूखेडा के पास पोल शिफ्टिंग प्रकरण में एसडीओ एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए. नायब तहसीलदार संडावता एवं तहसीलदार छापीहेड़ा पर जुर्माना अधिरोपित किया. आरसीएमएस रिपोर्ट में लोक सेवा गारंटी की समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों पर असंतोष व्यक्त किया.

Next Post

एक सीमा से अधिक कृषि भूमि के मालिकों के लिए आयकर रिर्टन अनिवार्य करने की सिफारिश

Mon Nov 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए बजट-पूर्व सरकार को दिये गये सुझावों में एक सीमा से अधिक कृषि भूमि के मालिकों के लिए रिटर्न भरना अनिवार्य करने और विवाहित जोड़ों को साझा कर रिटर्न भरने का विकल्प देने समेत कर […]

You May Like