
नेता और अफसरों की काली कमाई का जल्द होगा खुलासा
नवभारत प्रतिनिधि
भोपाल,10 मार्च राजधानी की आयकर विभाग की टीम ने, सोमवार 10 मार्च को चूनाभट्टी स्थित एक प्रतिष्ठान में कर चोरी के मामले में एक कारोबारी के घर आयकर सर्वे किया गया। इस मामले के आरोपी सौरभ अग्रवाल को पूर्व मुख्य सचिव का करीबी बताया जा रहा है.अधिकारीयों ने नकदी और जेवरात की पड़ताल शुरू कर कारवाई कीै , दरसल सोमवार को भोपाल में सौरभ के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग के अफसरों की टीम ने दबिश की थी. सौरभ के घर,अल्फ़ा परफेक्ट सॉल्यूशन और बाकी के ठिकानों पर जांच में करोडो के टैक्स चोरी की सम्भावना जताई है. इसके साथ ही आई.टी. की टीम सौरभ के यहाँ काम करने वालों से भी सभी वाजिब पूछताछ कर रही है.सूत्रों के मुताबिक सौरभ अग्रवाल का कई बड़े नेताओं और अन्य अफसरों से नज़दीकी सम्बन्ध बताए जा रहे है, जिनके काले पैसे का उपयोग सौरभ अपने कारोबार में कर रहा था. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सौरभ पूर्व मुख्य सचिव के लिए ही काम करता था.
