इंदौर, 10 मार्च (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग से तेजी हुई। खाद्य तेल मंदे रहे। सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहन में सरसों में प्लांटों की लिवाली बताई गई। दलहनों में मांग सुस्त रही इससे मंदी दर्ज की गई। आज मसूर दाल नरम बिकी। चावल में लिवाली बनी रही।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग से तेजी रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ सस्ता बिका। खोपरा गोला में लग्नसरा ग्राहकी रही। हल्दी सस्ती बिकी।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में खरीदी से नरमी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहन में उठाव से सोयाबीन मजबूत बना रहा।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए रहा। दालों में मंदी बताई गई। आज मसूर दाल सस्ती बिकी। चावल में पूछपरख रही।
