अहमदाबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।
कंपनी की ओर से मंगलवार को यहाँ जारी बयान में कहा इसका प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू दो रुपये) तय किया गया है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 22 दिसंबर को खुलेगा और बुधवार, 24 दिसंबर को बंद होगा। इन्वेस्टर्स कम से कम 128 इक्विटी शेयर्स के लिए बिड कर सकते हैं और उसके बाद 128 इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिडिंग की जा सकती है।
आईपीओ में 2,20,00,000 इक्विटी शेयर्स तक का फ्रेश इश्यू है। आज की तारीख में आउटस्टैंडिंग इक्विटी शेयर्स 5,68,43,250 इक्विटी शेयर्स हैं। कंपनी गुजरात के सेंट्रल इलाके में स्थित एक रीजनल हेल्थकेयर कंपनी है और मिड-साइज मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स की चेन चलाती है। कंपनी खासकर सेकेंडरी और टर्शियरी केयर पर फोकस के साथ इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर सर्विसेज देती है। यह कंसॉलिडेटेड बेसिस पर सात मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स और चार फार्मेसीज चलाते हैं जो इस हॉस्पिटल्स के अंदर काम करते हैं।
गुजरात किडनी एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल (वडोदरा), गुजरात मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (गोधरा), राज पामलैंड हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (भरूच), एम/एस. सूर्या हॉस्पिटल एंड आईसीयू(बोरसद), गुजरात सर्जिकल हॉस्पिटल (वडोदरा), अश्विनी मेडिकल सेंटर (आणंद), अश्विनी मेडिकल स्टोर (आणंद) और एपेक्स मल्टीस्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर (भरूच)। कुल बेड कैपेसिटी 490 बेड्स, अप्रूव्ड बेड कैपेसिटी 445 बेड्स और ऑपरेशनल बेड कैपेसिटी 340 बेड्स है।
