प्रसिद्ध बाघिन डॉटी ने ली दुनिया से विदाई 

उमरिया। अपने पीछे 15 व 16 साल के दो शावकों को छोड़कर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की प्रसिद्ध बाघिन डॉटी ने दुनिया से विदा ले ली है। विशेषज्ञ डॉक्टर्स की मानें तो डॉटी की मौत प्राकृतिक रूप से हुई है। शनिवार को नम आंखों से वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा उसका ससम्मान अंतिम संस्कार कराया गया। विदित हो कि वन्यजीव प्रेमियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बाघिन डॉटी की गत देर रात्रि मौत हो गई थी।

क्षेत्रीय संचालक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व अनुपम सहाय ने बताया कि वर्ष 2011-12 में मगधी जोन में प्रसिद्ध पटिहा मादा एवं ब्लू आई नर की संतान के रूप में जन्मी डॉटी ने अपने जीवनकाल में 3 से 4 बार शावकों को जन्म दिया और उन्हें कुशलतापूर्वक बड़ा कर बांधवगढ़ के प्रभावशाली नर एवं मादाओं के रूप में स्थापित किया। अपनी ही मादा सन्तान के द्वारा अपने क्षेत्र से हटाए जाने के बाद उसने ताला जोन में नया घर बसाया था जहां उसने दो और शावकों को जन्म दिया था।

जबलपुर में भी बनाई थी लोकप्रियता 

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व की प्रसिद्ध डॉटी बाघिन की मौत की खबर सुनकर जबलपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी भी सकते में आ गए। शनिवार के दिन सुबह से बाघिन की मौत पर शोक संवेदनाएं का क्रम जबलपुर के वन विभाग के अधिकारियों के खेमे में चलता रहा। जानकारी के अनुसार डॉटी ने सिर्फ बांधवगढ़ में ही नहीं बल्कि जबलपुर, मंडला, डिंडोरी में भी अपनी लोकप्रियता बना रखी थी। बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में पर्यटकों और वन विभाग के अधिकारियों को जब भी डॉटी विचरण करते हुए दिखती थी तो वो कुछ न कुछ इस तरह का बर्ताव करती थी जिसे देख सभी मोहित हो जाते थे और उस पल को कैमरे या मोबाईल में सुनहरी याद बतौर रख लेते थे।

बांधवगढ़ के संरक्षण इतिहास में हमेशा रखा जाएगा याद

क्षेत्रीय संचालक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व अनुपम सहाय ने कहा कि डॉटी के योगदान को बांधवगढ़ के संरक्षण इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। वर्तमान में डॉटी की विरासत को बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में मौजूद उसकी संतानों के रूप में देखा एवं महसूस किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान डॉटी बाघिन मृत अवस्था में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र में मिली थी। डॉटी की मौत के बाद उसके दोनों शावकों के विचरण पर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन निगरानी बनाये हुए है।

Next Post

हिरासत में लिए जाने के बाद ममता ने द्वारका नॉर्थ थाने में धरना शुरू किया

Sat Oct 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता)पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह अपने चार सांसदों के साथ दिल्ली के द्वारका नॉर्थ थाने में धरने पर बैठ गयी हैं। तृणमूल की नेता ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें हिरासत में लेने के […]

You May Like

मनोरंजन