साइराज और चिराग सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी से हार कर बाहर

कुआलालंपुर, 11 जनवरी (वार्ता) सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जाेड़ी मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए से हार कर मुकाबले से बाहर हो गयी है।

भारतीय जोड़ी पहले गेम में ही 6-11 से पिछड़ गई थी और तमाम प्रयासों के बावजूद वे वापसी नहीं कर पाये और कोरियाई जोड़ी ने 19 मिनट में पहला गेम जीत लिया।

अंतत: सातवीं वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग को 40 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 10-21,15-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।

हार के बाद सात्विक ने कहा , “ उन्होंने बहुत अच्छा खेला और हम रणनीति पर बेहतर ढंग से अमल कर सकते थे । हमने कुछ खराब स्ट्रोक्स खेले लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा। खेल की रफ्तार आज काफी धीमी थी लेकिन यह होता है । हमारे लिये यह अच्छा सबक रहा । यह निराशाजनक है लेकिन हमें अभी लंबा सफर तय करना है।”

Next Post

भाजपा रमेश बिधूड़ी को बना रही मुख्यमंत्री का चेहरा: केजरीवाल

Sat Jan 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए रमेश बिधूड़ी के नाम पर मोहर लगा रही है। श्री केजरीवाल ने […]

You May Like