सीधी: न्यायालय के आदेश के बाद नगर पालिका परिषद सीधी के डैनिहा में निजी भूमि से बेदखल कर बेघर किये गये आदिवासियों से मिलने पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कलेक्टर से बात कर बेघर हुए आदिवासियों को जल्द पुनर्वास करने की बात कही।
पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल जानकारी मिलते ही कल रात तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिवारों की व्यथा सुनी और सीधी कलेक्टर से बात कर पुनर्वास कार्यक्रम के तहत स्थायी आवास की व्यवस्था का आश्वासन दिलवाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि आदिवासी परिवारों पर हो रहे इस अन्याय के खिलाफ मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी मज़बूती से उनके साथ खड़ी है।
