बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मंगलसूत्र

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत शिवनगर में बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने मंदिर जा रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और पलक झपकते ही फरार हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवनगर निवासी सुपारस जैन (50) की माता आशा जैन प्रतिदिन की तरह सुबह शिवनगर स्थित जैन मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। आशा जैन जैसे ही शिवनगर पानी की टंकी के पास पहुँचीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश वहाँ आए।

बदमाशों ने सूने रास्ते का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तेजी से महिला के गले पर झपट्टा मारा और कीमती सोने का मंगलसूत्र खींचकर हवा की रफ्तार से भाग निकले। अचानक हुए इस हमले से बुजुर्ग महिला सहम गईं और शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते, आरोपी ओझल हो चुके थे। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की बाइक का नंबर और उनका हुलिया पता लगाया जा सके।

Next Post

पिकनिक मनाने गये युवक की नर्मदा में डूबने से मौत

Sun Jun 7 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत पायली घूमने परिवार के साथ गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे केअनुसार, ईश्वर सिंह पिता सुखदेव सिंह 45 वर्षीय निवासी कटंगा स्थित ए.पी.आर. कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह का प्राइवेट जॉब करता था। शनिवार, सुबह करीब 10: बजे पत्नी कुलविंदर […]

You May Like