बनखेड़ी। स्थानीय विधायक कार्यालय में बनखेड़ी क्षेत्र के तीनों मंडलों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाना था। कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की सूची अद्यतन करने में पूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, प्रभारी राजेन्द्र हरदेनिया, जिला उपाध्यक्ष गोपालदास दुदानी, नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बनखेड़ी में संयुक्त कार्यशाला आयोजित
