देवा पारदी हत्या मामला: सीबीआई ने फरार आरोपियों पर दो लाख का किया इनाम घोषित

गुना: देवा पारदी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में फिर से हो रही है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में गिरफ्तारी में ढील पर कड़ी फटकार लगाई थी और सीबीआई को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए थे।

मामला 14 जुलाई 2024 की शाम का है, जब देवा पारदी और उनके चाचा गंगाराम को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में देवा की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए।घटना के बाद मृतक की चाची और होने वाली दुल्हन ने आत्मदाह की कोशिश की थी, जबकि अन्य महिला परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। मजिस्ट्रियल जांच में पुलिस की लापरवाही और हिरासत में मारपीट की पुष्टि हुई।

जांच में हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मामले में म्याना थाना के 7-8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। इसमें पूर्व थाना प्रभारी संजीत मावई और चौकी प्रभारी एसआई उत्तम सिंह कुशवाह भी शामिल हैं, जो अभी फरार हैं। अब सीबीआई ने इन आरोपियों की सूचना देने वाले को दो लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Next Post

यात्री बसों की लेटलतीफी से लोग हो रहे परेशान

Fri Sep 26 , 2025
गौरझामर: यात्री बसो के कम आवागमन से यात्रियों को हो रही है काफी परेशानी यात्री अपने गंतव्य तक सही समय पर नहीं पहुंच पा रहे है, घंटो इंतजार करना पड़ रहा है. बसों का स्कूल के बच्चे कॉलेज के छात्र-छात्राए अपने निश्चित समय पर बसों के न आने के कारण […]

You May Like